Advertisement

लखीमपुर खीरी के JB गंज के ग्राम मस्तीपुर में एक कबाड़ व्यापारी के घर से अज्ञात चोरों ने आभूषण और नगदी लेकर फरार :


Loading

लखीमपुर खीरी के JB गंज के ग्राम मस्तीपुर में एक कबाड़ व्यापारी के घर से अज्ञात चोरी ने आभूषण और नगदी लेकर फरार :

 

लखीमपुर खीरी में जंगबहादुर गंज के मस्तीपुर गांव के निवासी दयाराम गुप्ता ने बताया कि मेरा घर NH 30 के किनारे है जहां वह कबाड़ का कार्य करता है बीती रात 26 मई को अज्ञात चोरों ने खाली पड़े मकान के बाहरी जीने से आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया वही दयाराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है दयाराम गुप्ता ने बताया कि बक्से में रखे 170 ग्राम सोने के आभूषण तीन जोड़ी चांदी की पायल कबाड़ से बेचे हुए 2.50 लाख रुपए की नगदी चोरों ने साफ कर दी घटना की जानकारी सुबह हुई तो जंगबहादुर गंज चौकी पर चोरी की घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घर से कुछ दूर खेत में खाली डिब्बा मिला और कुछ सामग्री की निशान के साक्ष्य प्राप्त हुए पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया है l

 

रिपोर्टर / मनोज गुप्ता

Nagrik Udan