Advertisement

बीयर पार्टी के बाद युवती फंदे से झूली, इलाज के दौरान मौत


Loading

बीयर पार्टी के बाद युवती फंदे से झूली, इलाज के दौरान मौत :

 

हरदोई में सोमवार देर शाम एक बीयर पार्टी के बाद घर लौटी 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां का दावा है कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शहर की मील कॉलोनी निवासी मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाई थी। मृतका की मां का आरोप है कि बीयर पार्टी में कुछ लोगों ने उनकी बेटी को परेशान किया था, जिससे नाराज होकर बेटी ने यह कदम उठाया। पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

Nagrik Udan