![]()
हरदोई: टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
थाना टड़ियावां पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 को की गई।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान के पर्यवेक्षण में थाना टड़ियावां पुलिस टीम सक्रिय रही।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन तिवारी पुत्र गजराज निवासी ग्राम सरैया गोपालपुर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शारदा नगर पुल के पास से दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 101/2026 धारा 137(2)/87/61(2)/65(1) बीएनएसएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक पंकज कुमार द्विवेदी
कांस्टेबल रोहित पाल


