Advertisement

संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा की यूपी के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की कार्यकारणी में विस्तार :राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम ने मनोनयन पत्र के साथ गोपनीयता की शपथ और संगठन के विस्तार पर पदाधिकारियों को संबोधन :


Loading

संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा की यूपी के विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की कार्यकारणी में विस्तार :राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम ने मनोनयन पत्र के साथ गोपनीयता की शपथ और संगठन के विस्तार पर पदाधिकारियों को संबोधन :

 

यूपी लखनऊ : संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी नेता रामहृदय राम ( सदस्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लिमिटेड लखनऊ ) द्वारा विभिन्न जनपदों में संगठन के विस्तार के लिए संगठन की मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया इसी क्रम में जिला झांसी के चंदा होटल में मीटिंग का आयोजन किया गया l राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संयुक्त मीटिंग में सभी पदाधिकारियों की सहमति से जनसमर्थन के द्वारा नंदू अहिरवार को झांसी मंडल अध्यक्ष के पद की बड़ी जिम्मेदारी का उत्तरदायित्व सौंपा है तथा झांसी की जिला कार्यकारणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कपिल वीरसैनिया को जिला अध्यक्ष झांसी और राहुल कुरील को जिला महामंत्री के पद पर संगठन में नियुक्ति की गई और अन्य भारी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई l तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के संगठन में नियुक्ति पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र के साथ माल्यार्पण कर बधाई दी गई तथा सभी नियुक्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूती से झांसी मंडल यूनिट कार्यकारणी जिला कार्यकारणी के साथ तहसील ब्लॉक के सभी पदों पर धरातल से कार्य करने का आवश्वासन भी दिया और संगठन को भविष्य में विस्तृत और मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को झांसी मंडल टीम के द्वारा सभी युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय कार्यकारणी और प्रादेशिक कार्यकारणी में पदाधिकारी सभी कार्यक्रम में समुचित प्रतिनिधत्व और भारी संख्या में पहुंच कर संगठन को मजबूत शक्ति तन मन धन से प्रदान करेंगे तथा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के त्याग बलिदान समर्पण की मानवीय विचारों को राष्ट्र राज्य जिला और ग्राम पंचायतों में जन जन तक महापुरुषों के जीवन वृत्तांत को पहुंचाने का कार्य भी करेंगे जिससे समाज में जागरूकता एकता और सद्भावना प्रेम की अलख का दीप समाज में प्रकाश के साथ जगमगाए तथा सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम जी के हाथों को मजबूत करने की प्रतिज्ञा ली l

Nagrik Udan