![]()
हरदोई में बहुजन युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन : सैकड़ों बहुजन युवाओं ने किया अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व के लिए 

आवाहन :
हरदोई के अंबेडकर पार्क में बहुजन युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व अवनीश कुमार वर्मा (पत्रकार ) के द्वारा संपन्न किया गया l
बहुजन युवा सम्मेलन में आयोजिक मंडल द्वारा तथागत गौतम बुद्ध और भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी, भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री और ज्योतिबा फुले तथा अन्य बहुजन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा बहुजन समाज के युवाओं को बहुजन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर चलने की प्रतिज्ञा भी सभीं युवाओं ने की : हरदोई जिले में बहुजन युवाओं को एकजुट होने शोषण और अधिकारों की मांग के लिए संघर्ष की आवाज उठाई गई तथा भारत देश और यूपी में बहुजन युवाओं को एक मंच और एक आवाज की मुहिम से कार्य करने की प्रेरणा लेने की विभिन्न वक्ताओं ने अपील की तथा नेतृत्वकर्ता द्वारा अपने भाषण में बहुजन समाज को शैक्षिक सामाजिक आर्थिक राजनैतिक व्यवसायिक रूप से सशक्तिकरण और एकता के साथ संघर्ष करने की मुहिम छेड़ने की अपील की गई और कहा गया कि भारत और हरदोई जिले का भविष्य बहुजन युवाओं के हाथों में है अगर ये सूझबूझ और जागरूकता के साथ एकता से कार्य करेंगे तो बहुजन महापुरुषों का मिशन और स्वप्न पूर्ण अवश्य होगा तथा जो बहुजन महापुरुषों का लक्ष्य पूर्ण होगा लेकिन एकता और सामाजिक जागरूकता से हम मिशन में पूर्ण सफल होंगे …
विभिन्न वक्ताओं में बहुजन महापुरुषों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और एकता से अपने शिक्षा संवैधानिक अधिकार आरक्षण और प्रतिनिधत्व के लिए समुचित संघर्ष की बात की जिससे ही सफलता के मूलमंत्र की नींव मजबूत होगी l जिसमें संचालक अवनीश कुमार,जावित्री देवी, रामनिवास एडवोकेट ध्यान सिंह पंकज बौद्ध रणवीर सिंह एंजल बौद्ध और सर्व सिंह और विभिन्न बहुजन युवा साथी और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए :
ब्यूरो न्यूज : पंकज कुमार


