![]()
हरदोई में जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे हर्ष मवार को CM योगी आदित्यनाथ ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के मामले में किया बर्खास्त :
#हरदोई में जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे हर्ष मवार पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता करने के आरोप में बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। हर्ष मवार के विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी व वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोपों की जांच के लिए उप निदेशक श्रीनिवास द्विवेदी को जांच अधिकारी बनाया गया था। हरदोई में तैनाती के दौरान वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर वर्ष 2020-21 तक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, चठिया धनवार हरदोई में वर्ष 2017-18 में भोजन मद, सामग्री संपूर्ति व अन्य मदों में मेसर्स यूपी इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव सर्वोदय नगर कानपुर व मेसर्स विश्वास इंटरप्राइजेज, कानपुर व मेसर्स चौरसिया ट्रेडर्स डिप्टीखेड़ा लखनऊ संबंधित बिलों का भुगतान बिना सक्षम स्तर की स्वीकृति के बिना किया गया और टेंडर व कोटेशन से संबंधित नियमों से बचने के लिए अलग-अलग भुगतान किया। ऐसे ही उन्होंने कई संस्थाओं को वित्तीय अनियमितता कर भुगतान किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने और उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से बीती 16 फरवरी को बर्खास्तगी की कार्रवाई पर सहमति प्रदान करने के बाद हर्ष मवार को भी बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही योगी सरकार ने वित्तीय अनियमितता व घूसखोरी के आरोप में अमेठी के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला भी बर्खास्त किया है, इन्हों ने प्रधान लिपिक को डरा धमकाकर पत्नी के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे…


