Advertisement

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के अंतर्गत 50000 रुपए के रिश्वत के आरोप में BSP के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी को CBI ने गिरफ्तार कर पूंछताछ : आरोप की पुष्टि नहीं


Loading

हरदोई : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत की डील पर  CBI से शिकायत पर  हरदोई के पूर्व  बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी से संघनन पूछताछ :

 

#हरदोई: जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का चौंकाने वाला आरोप का मामला संज्ञान में आया है. इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने नाटकीय अंदाज में हिरासत में लेकर गंभीरता से गिरफ्तार की है

 

आपको बताते चले कि जिले के कछौना कस्बे के रामनगर रेलवे गंज मोहल्ले निवासी सुरेश चौधरी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी केंद्र भी संचालित करते हैं. मंगलवार शाम वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद सपहिया गांव में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ से सीबीआई की टीम पहुंची और अचानक दबिश देकर उन्हें घेर लिया.

 

बैठक के बीच हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सीबीआई की टीम सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर सीधे कछौना रेलवे स्टेशन के रेलवे गार्ड रूम पहुंची, जहां शाम करीब 5:30 बजे से लेकर रात लगभग 12:15 बजे तक उनसे लंबी पूछताछ की गई. इस दौरान टीम ने उनके पास मौजूद दस्तावेजों और कागजातों को भी खंगाला और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये.

 

आरोप है कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव की रहने वाली सीमा नाम की युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था. पीड़िता का आरोप है कि लोन पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत युवती ने सीबीआई से कर दी, जिसके बाद टीम ने पूरी रणनीति बनाकर हरदोई पहुंचकर आरोपी पर त्वरित कार्रवाई की.

 

हालांकि, BSP पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी खुद को निर्दोष बता रहे हैं और पूर्णतया इस घटना के संज्ञान पर आकस्मिक पुष्टि की है आरोपों का खंडन कर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है  इस पूरे मामले को साजिश तथा विपक्षियों के द्वारा अनैतिक रूप से फंसाने की बात की पुष्टि की गई है हालांकि संपूर्ण आरोप की संघनन पूछताछ और जांच से अभी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है तथा उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक द्वंद और षड्यंत्र के द्वारा फंसाया जा रहा है. वहीं, सीबीआई अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस योजना के नाम पर अन्य और लाभार्थियों से भी तो वसूली का खेल नहीं चल रहा था. देर रात सीबीआई की टीम सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई. बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद हरदोई के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है.BSP के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी को CBI द्वारा गिरफ्तार का पूंछताछ :CBI के द्वारा BSP के पूर्व जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी :

Nagrik Udan