Advertisement

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दारुल साफा लखनऊ में रामहृदय राम के तत्वधान में भव्य कार्यकम का आयोजन :


Loading

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन दारुल साफा लखनऊ में रामहृदय राम के तत्वधान में संपन्न :

 

लखनऊ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 649 वीं जयंती पर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं संत शिरोमणि रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम जी के तत्वधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम संपन्न किया गया l जिसमें गुरु रविदास जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य अतिथि सभी समर्थकों सुदूर क्षेत्रों से आए हुए आगंतुकों ने मालार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया कार्यक्रम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसने सभी अनुयायियों द्वारा जल प्रसाद ग्रहण किया और सभी ने गुरु रविदास के आदर्श वचनों पर चलने की प्रेरणा ली l

कार्यक्रम के आयोजक रामहृदय राम द्वारा आए हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि भारत देश जब विभिन्न क्षत्रिय राजवंश थे उस समय मुगल सल्तनत के आगे रविदास जी झुके नहीं और प्राचीन ऐतिहासिक और महापुरुषों की धरती काशी (बनारस) में ब्राह्मणों ने भी उनकी भक्ति आराधना और ज्ञान का लोहा मनवाया और विभिन्न राजवंशों के लोगों ने उनकी शिक्षाओं को स्वीकार कर अपना गुरु बनाया और भक्त बने जैसे मीरा बाई, राजा झाला, राजा पीपा,चितौड़ के महाराणा सांगा की पत्नी महारानी झाला राजा नागर मल और विभिन्न राजवंशों के 52 राजा रानी उनके शिष्य थे और जन समूह भी उनका परम भक्त था और उन्होंने कहा कि “जाति-पाति पूछे नहिं कोई, हरि को भजे सो हरि का होय।” तथा रविदास जी ने जाति पाती कर्मकांड और समाज में विभिन्न व्याप्त कुरीतियों का खंडन और सामाजिक परिवर्तन में अपना अथक योगदान दिया l

इसी क्रम में आए हुए विभिन्न वक्ताओं ने भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं गए महान कार्य, समाज सुधारक एवं जनजागरण के कार्यों पर विस्तृत संबोधन हुआ जिसको लेकर कार्यक्रम में भारी संख्या में आए होने अनुयायियों और समर्थकों ने ताली और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नारों से अभिवादन किया l

सभी कार्यक्रम में आए हुए गुरु रविदास जी अनुयायियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रविदास पट्टिका पहनकर स्वागत किया तथा भंडारे से जल प्रसाद प्राप्त करने की अपील की l

 

कार्यक्रम में आए हुए विभिन्न साथी,चौधरी लक्ष्मण सुनील रावत शत्रुहन गौतम, नारायण राजभर,दिनेश जायसवाल, चंद्रेश गौतम ,विपिन कुमार(पत्रकार), पंकज बौद्ध, शिवम गौतम, कन्हैया टंडन,अजीत कुमार,पंकज कुमार्ज अर्जुन देव भारतीय, आदित्य कुमार ( पत्रकार) श्री कृष्ण (पहलवान) सुधीर कुमार (शिक्षक), अमित कुमार सुरेश चंद्र पुष्कर, विभा गौतम,गीता,रामचंद्र कनौजिया आदि अन्य साथी और भारी संख्या में अनुयायी शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया l

 

नागरिक उड़ान/ पंकज बौद्ध

लखनऊ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जयंती कार्यक्रम संपन्न अनुयायियों और मतालंबिओं की भारी संख्या में भीड़ :

लखनऊ के दारुल साफा चंद्रशेखर चबूतरा लखनऊ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती कार्यक्रम रामहृदय राम अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम द्वारा संपन्न :

oplus_2

oplus_2

oplus_2

oplus_2

oplus_2

oplus_2

oplus_2

oplus_2

l

Nagrik Udan