Advertisement

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में ग्राम पंचायत परसनी को जनपद में मिला 5 वाँ स्थान।


Loading

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में ग्राम पंचायत परसनी को जनपद में मिला 5 वाँ स्थान।

 

#टड़ियावां #हरदोई। पंचायतीराज विभाग द्वारा बुधवार के दिन गांधी भवन में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा उपस्थित रहीं। वर्ष 2024 – 25 मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कर्ष कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के प्रधानगण को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। उपरोक्त योजना के अंतर्गत 2025 – 26 में जनपद स्तर में विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत परसनी द्वारा स्वच्छता अभियान, पंचायत विभाग व विकास आदि उत्कर्ष कार्य करने के लिए जनपद में पाँचवाँ स्थान हासिल किया गया है। ग्राम प्रधान आशा गुप्ता पत्नी डॉ0 आर एल गुप्ता अनुज Anuj Gupta को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा प्रसस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

Nagrik Udan