हरदोई में हाईवे पर निजी बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत,ठेकेदार की मौत दो घायल
हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक निजी बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भीषण टक्कर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में हरदोई शहर के राधानगर मोहल्ला निवासी ठेकेदार रक्ष विजय सिंह उर्फ नितिन सिंह बागी की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
हादसा सतौथा गांव के पास हुआ,जब रक्ष विजय सिंह उर्फ़ नितिन सिंह बागी पाली कस्बे से हरपालपुर की ओर आ रहे थे और सामने से तेज रफ्तार निजी बस टकरा गई।मौके पर पहुंचे 102 एंबुलेंस के चालक अनूप कुमार ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया।चिकित्सकों ने रक्ष विजय सिंह को मृत घोषित किया,जबकि 50 वर्षीय संजय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। 35 वर्षीय विवेक कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा
है।
नागरिक उड़ान/ पंकज कुमार


