Advertisement

बाबा के दरबार में पुलिस का पहरा : बाबा मंदिर में पुलिस चौकी का शुभारंभ हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया भव्य शुभारंभ व उद्घाटन :


Loading

बाबा के दरबार में अब पुलिस का पहरा! मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया नई चौकी का ‘धमाकेदार’ आगाज़

 

हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नहीं! आज बाबा मंदिर के पास भक्ति के साथ-साथ ‘शक्ति’ का भी संगम देखने को मिला। यूपी के आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने विधायक निधि से चमचमाती हुई नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘बाबा मन्दिर’ का भव्य लोकार्पण किया।लाल फीता कटा और बाबा के आशीर्वाद के साथ खाकी ने अपना नया ठिकाना संभाल लिया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी और शहर के पुलिस के साथ जनता का हुजूम भी गवाह बना। अब इलाके में शांति भी रहेगी और बाबा के भक्तों की सुरक्षा भी ‘टाइट’ रहेगी!विधायक निधि से बनी यह चौकी सुरक्षा के मामले में मील का पत्थर साबित होगी

Nagrik Udan