लखनऊ के दारुल सफ़ा के चंद्रशेखर चबूतरा पर बहुजन समाज के मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब के जन्म दिवस पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श जीवन पर चलने की प्रेरणा दी :
UP लखनऊ में DS-4 बामसेफ BSP के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के जन्म दिवस 15 मार्च पर BJP नेता रामहृदयराम (सदस्य अनुसूचित जाति वित्त विकास लिमिटेड) के द्वारा जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने और उनकी सहयोगी टीम के द्वारा मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए तथा उनके जीवन दर्शन पर चलने की प्रेरणा समाज के सभी साथियों को दी और उन्होंने कहा कि कांशीराम जी अपने जीवन के अथक संघर्ष विषम परिस्थितियों से समाज की गैर राजनीतिक सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक आंदोलन की रूपरेखा की नींव रखी जिससे समाज मुख्यधारा में जुड़कर अधिकार प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की मुख्य धारा में पहुंचा है उन्होंने भारत के सबसे बड़े राज्य को 4 – 4 बार मुख्यमंत्री दिया साथ ही समाज में सामाजिक परिवर्तन का सामाजिक संगठन कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल का निर्माण किया जो राष्ट्र में शोषित वंचित पिछड़ों अल्पसंख्यकों महिलाओं और सभी वर्गों को सामान प्रतिनिधत्व में जोड़ने का कार्य किया l ऐसे महापुरुष और महानायकों का जन्म समाज के उत्थान और मार्गदर्शन के लिए होता है l
मान्यवर कांशीराम साहब का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में हुआ लेकिन उन्होंने अपनी सरकारी सेवा की A ग्रेड की नौकरी की सभी सुख सुविधाओ के त्याग कर समाज के उत्थान के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ये सीख का विषय है इसकी व्याख्या शब्द संक्षेप से परे है उनका जन्म अवश्य पंजाब में हुआ लेकिन उनके नेतृत्व और विचारधारा की राजनीतिक आधारशिला की नींव का निर्माण यूपी से शुरू होकर संपूर्ण राष्ट्र में सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन की भूमिका बनी और सफलता शिखर पर समाज को पहुंचाकर समस्त अधिकार और प्रतिनिधित्व में सहभागिता दी जो प्रशंसनीय है l
मान्यवर कांशीराम साहब के आदर्श जीवन दर्शन को सदैव याद किया जाएगा आज भारत के सभी राजनीतिक दल संगठन और संस्थाएं जन्म दिवस मना रही l
मान्यवर कांशीराम के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह विजय शंकर चौबे श्रीकृष्ण पहलवान नीरज गौतम सरोज कुमार,अमित कुमार पंकज कुमार,नीरज गौतम,अंकित कुमार अन्य सहयोगी साथी और समर्थक भारी संख्या में शामिल
हुए l



लखनऊ के दारुल सफ़ा के चंद्रशेखर चबूतरा पर बहुजन समाज के मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब के जन्म दिवस पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श जीवन पर चलने की प्रेरणा दी :