हरदोई न्याय न मिलने पर मुकेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के बाहर आत्महत्या का किया प्रयास :

nagrik udan logo

*हरदोई न्याय न मिलने पर मुकेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के बाहर आत्महत्या का किया प्रयास :

.

#हरदोई जिले के अंतर्गत अरवल थाना क्षेत्र के उगड़नपुर गांव निवासी युवक मुकेश ने निरंतर अधिकारियों के तथा जिला प्रशासन में प्रार्थना पत्र देने के उपरांत कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई और न्याय न मिलने पर मुकेश की भावना आहत हुई जिसको लेकर एसपी कार्यालय गेट के बाहर मुकेश ने की आत्महत्या की कोशिश की तथा उसने अपने लोवर से फंदा बनाकर लगभग 15 फीट ऊंचे पेड़ से लटकने का प्रयास किया, लेकिन वजन अधिक होने के कारण फंदा टूट गया और उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आनन फ़नन में बचाया तथा हरदोई सक्त पुलिस प्रशासन की छवि के लिए चर्चित एसपी नीरज कुमार जादौन से मिलवाया और फरियादी ने SP को संपूर्ण प्रकरण की जानकारी से अवगत कराया तथा न्याय की गुहार लगाई है

 

पीड़ित मुकेश का विपक्षियों पर आरोप है कि वह घर से 600 किमी दूर केरल में अपने परिवार का भरण पोषण करने हेतु मजदूरी करता है। उसके घर पर न रहने से हमारी पुश्तैनी जमीन पर रतिराम, रमेश चंद्र, अजीत, श्याम सुंदर, उदयभान प्रताप और अरूणेश ने अवैध कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उस जमीन पर “श्री किंदार प्रसाद मोघानंदवाल शिक्षा निकेतन” नाम से एक अवैध स्कूल का भी निर्माण किया जा चुका है, वह अवैध रूप से संचालित है जिसकी शासन से कोई मान्यता नहीं है।

 

मुकेश ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर में आग लगाकर जला दिया गिरा दिया और उसके साथ कई बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी उक्त घटनाओं को लेकर उसने मुकेश ने पुलिस और प्रशासन से कई बार प्रार्थना पत्र द्वारा शिकायत की, लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई l उसने sp हरदोई से त्वरित न्याय की मांग की है तथा एसपी ने मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

You may have missed