![]()
ब्रेकिंग न्यूज़:
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी तैयारी शुरू संभावित तिथियों में जनवरी से फरवरी 2026 में आयोग की संस्तुति :
लखनऊ: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियों का आगाज़ कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार पंचायत चुनाव की पूर्ण तैयारी की शुरुआत यूपी राज्य चुनाव आयोग कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसकी संभावित समयावधि भी निर्धारित कर दी ग्राम पंचायत चुनाव जनवरी–फरवरी 2026 में होना संभावित हैं। राज्य चुनाव आयोग पूर्ण तैयारियों के साथ पंचायत चुनाव को समयानुसार पूर्ण होने के उपरांत विधान सभा चुनाव 2027 में भी होना प्रस्तावित है पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव पूर्ण होने के उपरांत ही विधान सभा का कार्य की प्रगति भी सुनिश्चित है माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यह चुनाव एक सेमीफाइनल की भूमिका निभाएगा। प्रदेश में 57,691 ग्राम पंचायतें, 826 ब्लॉक और 75 जिला पंचायतें हैं। आयोग ने 67 जिलों में मतपेटिकाओं की आपूर्ति हेतु ई-टेंडर भी जारी कर दिया है। वही पंचायत चुनाव की रणनीति और कार्ययोजना की गति अति शीघ्र पूर्ण करने के साथ सभी पंचायत चुनाव की नियमावली और विवरण की अधिसूचना बजट जिला निर्वाचन अधिकारियों से संस्तुति की मांग की गई जिसका सूचना को अतिशीघ्र। उपलब्ध कराने के निर्देश शासन स्तर से निर्गत कर दिए गए हैं l



