Advertisement

भारत पाक युद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा


Loading

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 

शाहाबाद,हरदोई। ग्रामीण मण्डल में मुरीदापुर गाँव से एबी सिंह डिग्री कॉलेज तक भारतीय सेना द्वारा मिशन सिंदूर में पाकिस्तान पर प्राप्त विजय क़ो लेकर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष मनोज राजपूत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे मुरीदापुर गाँव से शुरू हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने यात्रा में आये कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा ये नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को जवाब दिया गया। दुश्मन देश को चारों खाने चित्त किया गया। यह हमारे देश की सेना का पराक्रम है। जिसके सम्मान में हम सब तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मनोज राजपूत,देवेन्द्र राजपूत, शिवनारायण द्विवेदी, नीरज राठौर,त्रिलोकी नाथ अग्निहोत्री सहित समस्त ग्रामीण मण्डल टीम व सैंकड़ो ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। बहीं दूसरी तरफ शाहाबाद नगर में जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत द्वारा अल्हापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Nagrik Udan