![]()
लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई को जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई तथा देश को उनकी वीरता का♦ संदेश भी दिया l
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आज लखनऊ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सीएम योगी भी सम्मिलित हुए। CM Yogi ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया और नमन किया और कहा कि लोकमाता
‘पुण्यश्लोक’ अहिल्याबाई होल्कर जी ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी।
भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने का काम उन्होंने किया था उनके इस महान कार्य के लिए लोकमाता को भारत भूमि पर पूजा जाएगा और वीर गाथाओं के उत्सव चलते रहेंगे उनकी वीरता से ही आज आधुनिक राष्ट्र की नींव रखी है और मजबूत और अखंड भारत को चला रही है CM Yogi ने कार्यक्रम में अपने विचारों से संबोधन भी किया l



