Advertisement

देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए राजीव गाँधी ने अपना बलिदान दिया: विक्रम पांडे .


Loading

देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए राजीव गाँधी ने अपना बलिदान दिया: विक्रम पांडे

.

#हरदोई: जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा सयुक्त रूप से राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महा चौपाल का आयोजन ग्राम विधौरी नेवादा ब्लॉक व थाना बिलग्राम में किया जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव सुभाष पाल सहित कांग्रेसी जनो द्वारा राजीव जी की प्रतिमा को माला पहना कर पुष्प अर्पित किए व राजीव गांधी जी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन लिट्टे तमिलनाडु में घुसने की कोशिश कर रहा था और समय रहते राजीव गांधी ने न केवल उसकी पहचान की बल्कि निर्णायक कार्रवाई भी की श्रीलंका को ज़रूरत थी तो सैन्य मदद की और स्वयं शहीद हो गए

मगर राजीव जी देश को बचा गए।

 

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि आज राजीव गांधी की शहादत दिवस है वो व्यक्ति जिसने उस भारत की कल्पना की जहाँ टेक्नोलॉजी सिर्फ किताबों तक सीमित न हो, बल्कि गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचे जो डिजिटल भारत दिख रहा है वो उसी सपने की पहली ईंट थी। प्रदेश महासचिव #सुभाष पाल ने कहा कि आज हम सबको राजीव जी को याद करना चाहिए। एक नेता के रूप में नहीं, एक स्वप्नदृष्टा के रूप में की कैसे राजीव जी ने भारत को पूरे विश्व में मजबूत बनाया और भारत को टेक्नोलॉजी की दुनिया से जोड़ने का कार्य किया।

 

मुख्य महासचिव/ प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग जन्म से नायक होते हैं, कुछ को हालात नायक बना देते हैं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी उन दुर्लभ व्यक्तित्वों में थे जिन्हें परिस्थितियों ने नेतृत्व सौंपा और देश ने अपार प्रेम व समर्थन दिया 400 सीटों का ऐतिहासिक जनादेश, मिस्टर क्लीन की छवि,भारत में कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार की मज़बूत नींव,ISRO को नया आयाम सब उन्हीं की दूरदर्शिता के प्रतीक हैं। महासचिव कार्यालय प्रभारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आज की तकनीकी भारत की बुनियाद उन्हीं के विज़न पर खड़ी है 21 मई को श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान उनकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अजीत विशाल ने कहा कि आज राजीव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजलि हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलने का कार्य करेंगे।

Nagrik Udan