Advertisement

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना दरिंदगी का शिकार, नपुंसक बनाने तक की कोशिश…


Loading

  1. प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बना दरिंदगी का शिकार, नपुंसक बनाने तक की कोशिश!

 

हरदोई जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार करने की सजा एक युवक को इस कदर दी गई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। सीतापुर के महोली निवासी अतुल कश्यप अपनी प्रेमिका से मिलने लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था, लेकिन वहां जो हुआ, वो किसी खौफनाक फिल्म से कम नहीं।युवक का आरोप है कि लड़की के परिजनों और गांव के प्रधान ने मिलकर उसे पहले निर्वस्त्र किया, फिर उसके ऊपर गर्म पानी डाला गया। यातनाओं की हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसके गुप्तांगों पर हथौड़ी से वार किए — नपुंसक बनाने की खौफनाक कोशिश की गई! पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि उसे जबरन पेशाब तक पिलाया गया।घटना के बाद युवक को पुलिस ने गंभीर हालत में छुड़ाया और पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और अब ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक तहरीर के इंतजार में कार्रवाई रुकी हुई है।

Nagrik Udan