![]()
हरदोई में उच्च प्राथमिक विद्यालय और संविलयन विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन :
हरदोई में शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय और संविलयन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 21 मई से 10 जून तक शासन की मंशानुसार विद्यालयों में संचालित होना सुनिश्चित है जिसमें बच्चों को शिक्षण गतिविधि योगा,व्यायाम खेल शिक्षा पर्यावरण सामाजिक परिवेश और शैक्षिक पाठ्यक्रम की सुगम और सरल प्रस्तुतीकरण से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है जिसमें ग्रीष्म ऋतु में विभिन्न प्रकार के ग्रीष्म ऋतु बीमारियों के इलाज के लिए टिप्स भी दिए जा रहे हैं जिसमें बच्चों को उनके परिवार में ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म एवं शुष्क हवाएं लू उल्टी से बचाव के लिए बच्चों प्राथमिक उपचार और सुरक्षा के साथ शैक्षिक गतिविधियों से सामाजिक सुधार की पहल की जाकारी दी जा रही है वही शिक्षकों ने नवीन सत्र 2025-26 की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से होने पर नामांकन और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर अभिभावक और बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है वही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी समर कैंप में पहुंच कर विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे है और बच्चों को समर कैंप में शैक्षिक सुधार के टिप्स से बच्चों को प्रभावित कर रहे हैं हरदोई जिले के टड़ियावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय रावल में प्रधानाध्यापक जे.पी. और ग्राम पंचायत रावल के प्रधान सर्वेंद्र कुमार राव ने पहुंच पहुंचकर विद्यार्थियों को योगा पीटी के साथ शैक्षिक गतिविधियों को आधारशिला के साथ पाठ्यक्रम के विषयों पर विस्तृत चर्चा की जिसका बच्चों ने उत्साह वर्धक रूप ने प्रश्नों का उत्तर दिया वही उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़याल के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेव पुरवा और जिले के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय और संविलयन विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें खेल गतिविधि योगा व्यायाम शिक्षण के साथ नवीन विधाओं से बच्चों को अवगत कराया जा रहा है और बच्चों को शैक्षिक सामाजिक पर्यावरणीय अवयवों से परिचित कराने के साथ छात्रों की आधारशिला को मजबूत का नवीन सत्र में शैक्षिक गैप में बच्चों को बेसिक स्तर के ठहराव को मजबूत कर शैक्षिक रूप से सुदृढ़ कर शिक्षा में नवाचार स्थापित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और बच्चों को शैक्षिक सामाजिक परिवेशीय रूप से आत्मनिर्भर बनने की सरकार की मंशा को स्थापित करना है l



