![]()
PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से लोकप्रिय रेडियों के माध्यम से 122 वें संस्करण में की मन की बात : आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना का करे पूर्ण सहयोग :
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मई माह के अंतिम रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य रूप से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर सरकार और सेना के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति और सरकार से ऊपर राष्ट्र है और उसकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है जिसके लिए पूर्ण समर्पित होना चाहिए तथा सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास से जुड़ी कई प्रेरणादायक कहानियों और सरकारी पहलों की चर्चा की।
इस अवसर पर हरदोई नगर मंडल के बूथ संख्या 223 एसडी कॉलेज मे क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा उत्तर प्रदेश नीरज वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व् क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा ने भाजपा पदाधिकारी व् क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना और उनके द्वारा दिए गए मूलमंत्र पर चलने की सभी ने संकल्प लिया और कहा कि राष्ट्र सर्वोच्च है उसकी सुरक्षा देश की प्रथम प्राथमिकता होना चाहिए l



