![]()

oplus_1026

ग्राम पंचायत रावल में तीन दिवसीय बुद्ध कथा का भव्य आयोजन :
हरदोई ग्राम पंचायत रावल में तीन दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन ग्राम पंचायत रावल के माजरा बासखेल में किया जा रहा है बुद्ध कथा का आयोजन ग्राम पंचायत रावल के बौद्ध भिक्षु बुद्ध शरण (महामाया बौद्ध विहार बासखेल रावल हरदोई ) और सर्वेंद्र कुमार राव ( प्रधान रावल ) तथा ग्राम पंचायत रावल सहयोगियों के के तत्वाधान में महामाया बौद्ध बिहार बासखेल रावल में आयोजित की गई बौद्ध कथा के गायक टी.के.निराला, अनामिका और अनुष्का बौद्ध की सहयोगी टीम के द्वारा मनोरक ढंग से प्रस्तुत की गई l बुद्ध कथा के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रविप्रकाश जी रहे l
बुद्ध कथा के आयोजक स्थल पर मुख्य अतिथि और उनकी सहयोगी टीम का आगमन 8:30 बजे हुआ बौद्ध भिक्षु और ग्राम पंचायत प्रधान सर्वेंद्र कुमार राव ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां का भव्य स्वागत किया और उसके उपरांत करुणा के सागर तथागत भगवान बुद्ध, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज और भारतीय संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की l तत्पश्चात रावल प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि को पंचशील पट्टिका के साथ अंबेडकर की प्रतिमा सप्रेम भेंट की तथा आए हुए सभी सम्मानित साथियों को पंचशील पट्टिका गले में पहनकर अभिवादन किया और भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र सप्रेम भेंट किया l
कथावाचकों ने कथा में करुणा के सागर तथागत भगवान बुद्ध और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन को काव्य और संगीत के रूप में प्रस्तुत किया जिससे रावल ग्राम पंचायत की जनता मंत्रमुग्ध हो गई और बौद्ध दर्शन की शिक्षा, पंचशील,अष्टांगिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली l ग्राम पंचायत रावल की जनता ने बौद्ध दर्शन की शिक्षाओं और प्रतिज्ञाओं पर चलने के लिए प्रतिज्ञा के साथ अभिवादन किया और बौद्ध दर्शन के माध्यम मार्ग पर चलने की प्रेरणा ग्राम पंचायत रावल की जनता अनुयाई और समर्थक ने ली l जिसमें अरविंद कुमार( प्रधान पुरवा देवरिया) उदयराज (प्रधान बर्रा सराय) जी.पी.वर्मा , अनिल गौतम ( गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल टड़ियावां) चंद्रेश कुमार गौतम (संस्थापक नागरिक उड़ान दैनिक न्यूज पेपर ) अमित वर्मा , प्रियांशु गौतम और अन्य साथी मौजूद रहे
l


