![]()
#हरदोई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार :
हरदोई के देहात कोतवाली पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, तस्करो के पास से 245 ग्राम स्मैक, 1850 रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी शाहाबाद, बिलग्राम और हरपालपुर थाना क्षेत्रों के निवासी हैं, पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तस्करों के नेटवर्क की जांच जारी है उनसे पूंछ तांछ चल रही है हरदोई में तस्करी की घटना की विस्तृत जांच चल रही है ताकि तस्करों के गिरोह और उनकी सप्लाई के साथ इस धंधे का विस्तार की जड़े कहां कहां तक है जो युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है उसकी संघनन जांच चल रही है अतिशीघ्र ही और भी अपराधियों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं, फिलहाल सभी गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ जारी है।



