![]()
हरदोई में अतुल ज्वेलर्स की दुकान से करोड़ों का सोना चोरी से गायब :
#हरदोई नगर के सिनेमा चौराहा स्थित अतुल ज्वेलर्स से करोड़ों रुपए का सोना गायब हो गया है। दुकान मालिक शिवम कपूर ने पुराने कर्मचारी बालकृष्ण पांडेय पर चोरी का आरोप लगाया है।
सूत्रों के अनुसार, दुकान से लगभग 3 किलो दस्तावेजी सोना गायब हुआ है। इसके अलावा बिना दस्तावेज के दूसरे राज्य से लाया गया करीब 16 किलो सोना भी गायब है। कुल मिलाकर चोरी हुए सोने की मात्रा लगभग 19 किलो बताई जा रही है।
बालकृष्ण के साथ उसके पिता छोटे और भाई राधाकृष्ण पिछले 25 वर्षों से दुकान में काम कर रहे हैं। दो अन्य कर्मचारी अरविंद गुप्ता और बाकू भी जांच के दायरे में हैं।
पुलिस ने 23 मई 2025 को मामला दर्ज किया है। महाराजा सिंह पार्क के पास स्थित छोटे के घर पर छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस सोने की बरामदगी और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।



