Advertisement

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा का हरदोई आगमन महिला हितों संबंधी संस्थाओं का करेगी निरीक्षण :


Loading

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव का हरदोई आगमन :

 

#हरदोई उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का आज 27 मई को हरदोई जनपद के भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगी यह जानकारी आयोग द्वारा दी गई है। उपाध्यक्ष यादव लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग से प्रातः 07:30 बजे वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगी। पूर्वान्ह 11:00 बजे वे हरदोई जनपद के टोडरपुर ब्लॉक पहुँचेंगी, जहाँ वे “पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कार्यक्रम उपरांत उपाध्यक्ष दोपहर 12:00 बजे हरदोई शहर में आगमन करेंगी, जहाँ वे महिला हितों से जुड़ी जन समस्याओं पर संवाद भी करेंगी तथा महिला हितों से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।

 

इसमें सबसे पहले मेडिकल कॉलेज स्थित महिला चिकित्सालय का दौरा भी शामिल है। इसके बाद अपराह्न 12:30 बजे से वे महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और बंदीगृह व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना है। साथ ही, महिला आयोग महिलाओं से संबंधित शिकायतों, समस्याओं और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है। महिला आयोग द्वारा दिए गए टोल-फ्री नंबर 1800-180-5220 और ईमेल up.mahilaayog@yahoo.com के माध्यम से भी महिलाएं अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकती हैं

Nagrik Udan