![]()
गोला में चोरों का आतंक जारी, पत्रकार नेता के घर बड़ी चोरी, पुलिस बेखबर
रात एक बजे घर में घुसे चोर, अलमारी और बक्सों में रखा कीमती सामान पार
लखीमपुर-खीरी जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज के सोनारीपुर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के महामंत्री राकेश मौर्य के घर में रात करीब एक बजे चोर घुस आए और अलमारी व बक्सों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
चोरी के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोरों ने बेहद सधे हुए अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। अचानक जागने पर परिवार वालों ने कमरे का सामान बिखरा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए सामान में नगदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये में है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन गोला पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है बताते चलें की पीड़ित एक पत्रकार भी है और पत्रकार संगठन का पदाधिकारी भी है लेकिन पुलिस की कार्यशैली की बात करें तो अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है पीड़ित परिवार ने मौके पर पहुंची पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो एफआईआर दर्ज हुई थी और न ही कोई गिरफ्तारी हो सकी है।
नागरिक उड़ान / संजीव कुमार उत्तम की रिपोर्ट 


