लखनऊ के इको गार्डन में शिक्षामित्रों ने 2 जून को 2 वक्त की रोटी के लिए संघर्ष किया और शिक्षामित्रों ने रोटी पकड़ कर प्रदर्शन किया :

nagrik udan logo

लखनऊ के इको गार्डन में शिक्षामित्रों ने किया

धरना प्रदर्शन: 2 जून को 2 वक्त की रोती के लिए सरकार से मानदेय में वृद्धि और स्थाई करने की मांग की :

 

लखनऊ में शिक्षामित्रों में एको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया और अल्प मानदेय पर जीवन निर्वहन करना अत्यंत कठिन है इसके लिए उन्होंने मानदेय में वृद्धि की मांग यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की है 2 जून को 2 वक्त की रोटी के साथ मांग की तथा शिक्षामित्रों ने ने रोटी पकड़ कर पार्क में धरना प्रदर्शन किया और उनकी मांग है शिक्षामित्रों में जो TET पास है उनको शिक्षक पद पर नियुक्ति किया जाए तथा जो शिक्षामित्र अभी योग्यता पूर्ण नहीं कर पाए है उनको अन्य शिक्षक भर्ती में पुनः अवसर दिया जाए और अल्प मानदेय में शिक्षामित्रों का जीवन निर्वहन करना आज के मंहगाई के दौर में कठिन है शिक्षामित्रों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मानदेय की वृद्धि की मांग की उन्होंने बताया शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने उपरांत 2017 से 8 वर्षों से 10000 रुपए अल्प मानदेय पर जीवन निर्वहन करने पर मजबूर है वही शिक्षामित्रों को 11 माह का मानदेय की दिया जाता है लेकिन उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई जिसको लेकर 2 जून को शिक्षामित्रों ने रोटी के लिए संघर्ष और प्रदर्शन किया और कहा की अल्प मानदेय में नॉन रोटी भी चलाना बहुत मुश्किल है l ऐसे में परिवार का भरण पोषण कैसे सार्थक हो सरकार शिक्षामित्रों के लिए कुछ भी सोचने के लिए सहमत नहीं जिसको लेकर शिक्षामित्रों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि शिक्षामित्रों ने जीवन का बहुमूल्य समय बेसिक शिक्षा की नींव और आधारशिला को मजबूत करने में लगा दिया आज उनका जीवन ही अंधकार में है उनके परिवार की रोजी रोटी चलना ही अत्यंत दुर्लभ है जिसके लिए वह संघर्ष करने के लिए मजबूर है और सरकार से पुनः स्थाई करने और मानदेय वृद्धि के लिए अपील की है l बार बार आश्वासन के साथ निराशा हाथ लगी है ऐसे में शिक्षामित्र मानदेय में वृद्धि व शिक्षक भर्ती की आश में है सरकार की नवीन शिक्षक भर्ती में उनको पुनः शिक्षक बनने का मौका मिल सके l

You may have missed