Advertisement

लखीपुर खीरी में नगर पालिका पटेल नगर में नवीन इंटरलॉकिंग खड़ंजे के टूटने पर मोहल्ला वासियों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप :


लखीमपुर खीरी में नगर पालिका खीरी क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में बनाई गई सड़क में जमकर हुआ भ्रष्टाचार… मोहल्ला वासियों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप :

आप

अभी कुछ महीने पहले ही बनाई गई नाली और इंटरलॉकिंग सड़क हुई ध्वस्त।

नगर पालिका ने डूडा विभाग के द्बारा लगभग 90 लाख रुपए से बनवाई थी सड़क

लगभग 450 मीटर की लंबी सड़क में इंटरलॉकिंग और नाली का 6 महीने पहले हुआ था निर्माण,

ठेकेदार और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते 6 महीने में ही टूट गई नालियां और बैठ गई सड़क जिसे देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि नवनिर्मित कार्य में किस कदर भ्रष्टाचार हुआ होगा

मोहल्ले के लोगों ने कई बार जिलाधिकारी से की शिकायत लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्बारा गलत आख्या लगाकर उच्चाधिकारियों को कर दिया गया गुमराह

नाली और इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री का किया गया था प्रयोग

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जब से सड़क बनाई जा रही थी तब से कर रहे थे हम लोग इसका विरोध पर भ्रष्टाचारियों के आगे सभी हो रहे नतमस्तक।

लखीमपुर खीरी से नागरिक उड़ान न्यूज़ के लिए संजीव कुमार उत्तम।