Advertisement

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक को घर से ले जाकर उतरा मौत के घाट :


घर से ले गए युवक को दबंगों ने उतारा मौत के घाट

परिजनों ने गांव के ही गुलशन कश्यप व उसके अन्य तीन साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

हरदोई :

मामला जनपद हरदोई के थाना बघौली क्षेत्र के गोंडा राव रोहापार का है जहां पर बीते दिन गांव का ही दबंग गुलशन कश्यप द्वारा बबलू पासी को अपने साथ किसी काम के बहाने ले गया इसके बाद परिजनों को मिली राहगीरों द्वारा रोड पर गंभीर हालत की सूचना आनन फ़ानान में मौके पर पहुंचे लोग वहीं मृतक बबलू पासी की पत्नी व पिता ने बताया दबंग गुलशन के द्वारा मेरे पति को काम के बहाने ले जाया गया इसके बाद जानलेवा हमला कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती जहां पर बबलू पासी की हुई मौत वही मृतक बबलू के पिता ने बताया कि दबंग गुलशन के द्वारा मेरे घर पुलिस को भेज कर अपने मर्जी से लिखवाया प्रार्थना पत्र जिस पर जबरदस्ती पुलिस द्वारा लगवाए गए अंगूठे जिससे संतुष्ट नहीं है परिवार वही मृतक की पत्नी ने बताया कि गुलशन द्वारा पुलिस भेज कर हम लोगों पर बनाया जा रहा दबाव और दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित महिला अपने पति के हत्या के लिए उच्च अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही है l लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है l