पंचायत भवन सैंती का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
#टड़ियावां #हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंती में नव निर्मित पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान फरीद गाजी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख #टड़ियावां रविप्रकाश Ravi Prakash उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान फरीद गाजी व सचिव सुधीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रकाश द्वारा फीता काटकर पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया ब्लॉक प्रमुख रविप्रकाश ने कहा पंचायत भवन का शुभारंभ होने से ग्राम वासियों को अपने विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव प्रत्येक सप्ताह में दो से तीन दिन पंचायत भवन में उपस्थित रहेंगे एवं पंचायत सहायक प्रतिदिन यही बैठेंगे जिससे ग्राम वासियों के सभी कार्य अब पंचायत भवन में ही हो जाया करेंगे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव सुधीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला, महेश गुप्ता, एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा, आदि लोग शामिल रहे ल


