24 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।
टड़ियावां हरदोई। थाना क्षेत्र के गाँव अगौलपुर में मंगलवार की बीती रात राशन गल्ला की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान गाँव अगौलपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची टड़ियावां पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाई व एक बहन थी। जिसमें वह सबसे बड़ा था और अभी अविवाहित था। परिजनों के अनुसार मृतक आई टी आई की पढ़ाई कर रहा था।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
नागरिक उड़ान/ अमित कुमार


