Advertisement

PM मोदी ने दी देश को 103 अमृत स्टेशन:


Loading

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के विभिन्न राज्यों में 103 अमृत स्टेशन समर्पित किए गए उसमें उत्तर प्रदेश के 19 अमृत स्टेशनों समेत देश के सभी 103 अमृत स्टेशन ‘नए भारत’ में विरासत के संरक्षण, विकास के संकल्प तथा ‘गति एवं गौरव’ के उत्तम समन्वय के नए प्रतीक हैं।

 

देश भर में पुनर्विकसित ये अमृत स्टेशन ऐसे ‘नए भारत’ की संकल्पना को साकार करते हैं, जहां सुविधाएं, तकनीक और सांस्कृतिक गौरव एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

 

निश्चित ही ये अमृत स्टेशन क्षेत्र के विकास, स्थानीय संस्कृति के उन्नयन, पर्यटन और व्यापारिक यातयात की गतिविधियों के विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे।

 

अमृत स्टेशन से यात्रियों को एकीकृत आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुलभ और आत्मीय यातायात की यात्रा का अनुभव देने वाले इन अमृत स्टेशनों के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

Nagrik Udan