![]()
टड़ियावां थाना में बाइक चोरी की घटना में चार चोर गिरफ्तार :
हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम चोरी लुट नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें टड़ियावां थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर टड़ियावां थाना अंतर्गत 4 चोरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने हरदोई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोटर साइकिल वाहनों की चोरी की जिसकी सूचना टड़ियावां थाना प्रभारी तक पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसमें 1.अजीत पुत्र मदन निवासी ग्राम न्याय गांव थाना टड़ियावां हरदोई
2.विजय पुत्र सूरत निवासी पसनामऊ थाना बिलग्राम हरदोई
3.कन्हैया पुत्र गुड्डू निवासी नया गांव थाना टड़ियावां हरदोई
4.सत्यनाम पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गदनपुर कुइयां थाना बघौली हरदोई
टड़ियावां थाना में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें चोरों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से 10 बाइक 1 अदद तमंचा 315 बोर एक अदद कारतूस जिंदा प्राप्त हुआ है l
आपको बताते चले कि गिरफ्तार किए गए चोरों से पुलिस की टीम पूंछतांछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई है जिसमें अभियुक्त सतनाम पुत्र राजकुमार द्वारा चोरी की मोटर साइकिल खरीदी गई है l अभियुक्त के कब्जे में बरामद मोटर साइकिल HF Deluxe UP30 AX 8545 के संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु० अ० सं० 359/2025 303(2) BNS पंजीकृत है मोटर साइकिल स्पलेंडर प्लास UP 30 AN 7342 के संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु०अ०स० 360/2025 धारा 303(2) पंजीकृत है जिसका अभियुक्तों ने जानकारों पुलिस को प्राप्त कराई है अभियुक्तों को BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज जादौन द्वारा भी अभियुक्तों की घटनाओं पर अपनी बाइक मीडिया के।माध्यम से दी है और टड़ियावां थाना के द्वारा बड़ी उपलब्धि प्राप्त की गई है ऐसी घटनाओं के अंजाम होने से पूर्व ही तत्काल रोक होना चाहिए
l


