![]()
यूपी में युवाओं को भागीदारी देकर BSP को मजबूत करेंगे – आकाश आनंद :


BSP supremo Mayawati with her nephew Akash Anand | PTI

लखनऊ यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद मुख्य राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बसपा द्वारा पिछले लगातार चुनाव में BSP बेहतर प्रदर्शन न करने पर चिंता व्यक्त की है और कहा कि BSP में अब नए सिरे से काम करने की आवश्यकता है और नवीन टीम का सृजन करने की आवश्यकता है जिसमें काम न करने वाले मंडल प्रभारियों को हटाकर युवा प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी l और आगे आकाश आनंद ने बताया कि हर जिले में अब BSP की दो टीमों का निर्माण किया जाएगा जिसमें एक टीम युवाओं की होगी और मिशन और पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी l आकाश आनंद ने बताया कि BSP के लिए यूपी में जो युवाओं संघर्ष और बेहतर कार्य कर रहे हैं उनको संगठन विस्तार में स्थाई और कुशल नेतृत्व करने वाले को प्राथमिकता के साथ उचित प्रतिनिधत्व दिया जायेगा l BSP सुप्रीमो ने 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन में नए सिरे से विस्तार करने का निर्देश दिया उसके लिए संगठन को विधानसभा और बूथवार मजबूत किया जाएगा तथा नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जाए तथा उसके लिए 6 माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें भारी संख्या में बसपा में युवाओं महिलाओं और समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा l और बसपा के संगठन में जिन वर्गों का प्रतिनिधत्व कम हुआ है या उनको प्राथमिकता नहीं मिल पाई है उनको पुनः अवसर प्रदान किया जाएगा और पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित कुशल नेतृत्व करने वाले युवा को प्रतिनिधत्व दिया जायेगा l पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त की है कुछ मंडलों में संगठन विस्तार की स्थिति काफी खराब है इसलिए मंडलीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिक लिए दो दो टीम बनने के निर्देश दिया गया है l



