![]()
ग्राम बक्शापुर में बालू के तालाब में बालू निकालने गए युवक की मौत :
हरदोई के बेनीगंज थाने अंतर्गत ग्राम पंचायत बक्शापुर में बालू के बलुई तालाब से बालू निकालने गए युवक की बालू और जमीन ठह जाने से बालू में दबकर मौत हो गई l
आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत बक्शापुर में श्यामसुंदर पाल पुत्र रामभरोसे उम्र लगभग 36 वर्ष अपने घर के निर्माण कार्य में बालू के प्रयोग को लेकर गांव के पास में ही एक बलुई तालाब में बालू निकालने गया था वही बालू खोदते समय बालू की कोल से दीवार फट गई भारी मात्रा में मिट्टी और बालू के कटान से श्यामसुंदर दब गए और बहुत प्रयास किया लेकिन निकल नहीं पाए ग्रामीणों को सूचना प्राप्त होने से ग्रामीणों ने आनन फ़नन में बालू से निकालने का प्रयास किया जब तक निकला गया जब मिट्टी की भारी मात्रा में होने से ग्रामीणों ने JCV से खोदाई के उपरांत निकला गया और निकलने से पहले ही श्यामसुंदर की मौत हो चुकी थी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए PMO हाउस हरदोई भेजा गया l



