![]()
विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में नवीन जिला अधिकारी अनुनय झा और अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षकों को
![]()
किया गया सम्मानित :
हरदोई यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा सजीव प्रसारण कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला अधिकार द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार हरदोई में हुआ जिसमें BJP जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती वर्मा व नगर पालिका हरदोई अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’ की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा नवीन जिलाधिकारी अनुनय झा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरान व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह द्वारा विकास खण्ड टड़ियावां के प्रा. वि. भैंसरी के इं. प्र.अ. श्री आशीष सोनकर एवं पीएमश्री संवि. वि. कालाआम की प्र.अ. स्नेहलता तिवारी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आपको बताते चले कि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले 8 वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग में हुए विशेष परिवर्तन और नवाचार की नीति को और मजबूत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग का प्रसारण कार्यक्रम संपन्न हुआ l उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका में नवनिर्मित भवनों/अतिरिक्त डारमेट्री के लोकार्पण तथा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट शिलान्यास हेतु लखनऊ में आयोजित होने के साथ यूपी के सभी जिलों में प्रसारण कर कार्यक्रम को आयोजित किया गया l
*



किया गया सम्मानित :