Advertisement

मध्य प्रदेश के मंदसौर से BJP के नेता मनोहर धाकड़ का अपने महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल :


मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मनोहर धाकड़ इन दिनों विवाद में फंसे हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मनोहर धाकड़ एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सफेद रंग की बलेनो कार खड़ी है. सफेद बलेनो कार का नंबर MP14CC4782 रिकॉर्ड हुआ है. इसी कार में मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है