Advertisement

लखीमपुर खीरी में मिशन जय भीम के पदाधिकारियों ने संगठन में अमर्यादित कार्य करने तथा विभिन्न आरोपों के चलते जिला अध्यक्ष के पद से संयुक्त मीटिंग में सर्वसम्मति से कोरम की मीटिंग के बहुमत से हटाया :


Loading

 

लखीमपुर खीरी में मिशन जय भीम के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार कनौजिया के अमर्यादित व्यवहार एवं मिशन के विपरीत कार्य करने पर तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव पास कर हटाए जाने एवं अन्य बिंदुओं पर आपातकालीन बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव हुआ पारित ।

जिले में मिशन जय भीम के जिला अध्यक्ष को समाज में गंदगी एवं अराजकता फैलाने एवं बाबा साहेब की दी गई 22 प्रतिज्ञाओं के विपरीत कार्य करने पर पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पास कर पूर्ण कोरम होने पर तत्काल प्रभाव से हटाए जाने व मिशन जय भीम के जिला कार्यालय (बुद्ध विहार एवं अंबेडकर पार्क महमदपुर कला) मोहम्मदी ,जिला -खीरी के उत्थान हेतु दिनांक 25 मई को 10:00 बजे आकस्मिक मीटिंग आहुत की गई जिसमें जिला कार्यालय मोहम्मदपुर कला मोहम्मदी में जिले के मिशनरी साथियों की सर्व सम्मति से क्षेत्र के अंबेडकरवादी मिशनरी कुछ गणमान्य लोगों के द्वारा एक आकस्मिक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्न पांच बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।

१- जिला लखीमपुर खीरी में मिशन जय भीम के वर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील कनौजिया ने एक महिला को भागने का घृणित कार्य किया जिससे समाज में बहुत ही ज्यादा रोष व्याप्त है यह व्यक्ति अपने ही समाज के लोगों को आए दिन मिशन की आड़ में रहकर उनसे अभद्र व्यवहार और धन उगाही करने का कार्य पुलिस प्रशासन से मिलकर करता है जिससे समाज को शोषित वंचित पिछड़े समाज का उत्पीड़न और शोषण होता है।

२- यह व्यक्ति बाबा साहब की विचार धारा का पालन न करके मनुवादी व्यवस्था का पालन करते हैं जो मानसिक गुलामी का प्रतीक महसूस हो रहा जिसको लेकर समाज के प्रबुद्ध वर्ग में रोष है l

३- यह व्यक्ति मिशन की छवि को धूमिल कर समाज में गंदगी फैला रहा है।

४- बुद्ध विहार जिला कार्यालय महमदपुर कला के संबंध में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है की बुद्ध विहार में सम्राट अशोक स्तंभ बुद्ध प्रतिमा के समकक्ष ही स्थापित किया जाएगा।

५- समाज को सही दिशा में ले जाने एवं आगे बढ़ाने के लिए एक ईमानदार एवं स्वच्छ छवि एवं अंबेडकरवादी विचारधारा वाले व्यक्ति को अगली आम बैठक में नवीन जिला अध्यक्ष चुना जाएगा।

उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत बैठक का समापन किया गया जिसमें मुख्य रूप से निम्न लोग एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें सर्वश्री संघपाल जौहर जी अध्यक्ष अंबेडकर मेमोरियल संस्थान उत्तर प्रदेश शाखा मोहम्मदी जिला खीरी, राजेंद्र भार्गव जी जिला प्रभारी एवं जिला कार्यालय प्रभारी मिशन जय भीम जिला खीरी, अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेश चंद्र यादव जी ,मिशन जय भीम के जिला महासचिव भूपेंद्र कुमार जी, मिशन जय भीम के जिला कार्यकारिणी सदस्य बहादुर लाल जी ,प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं अग्रणी अंबेडकरवादी चिंतक एवं समाज सुधारक किशोरी लाल गौतम जी, क्षेत्र में एवं जिले में अग्रणी अंबेडकरवादी विचारधारा के अगुआ श्री बाबूराम हंस जी, अंबेडकरवादी एवं मिशनरी कार्यकर्ता एवं एडवोकेट वीरू गौतम जी, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के तहसील अध्यक्ष मोहम्मदी की तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित करूणांकर हंस एवं अन्य गणमान्य धम्म बंधु उपस्थित रहे।

नागरिक उड़ान /  संजीव कुमार उत्तम की रिपोर्ट

Nagrik Udan