Advertisement

ग्राम पंचायत पुरवा देवरिया में निर्धन और जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि प्रकाश के द्वारा संपन्न :


Loading

टड़ियावां की ग्राम पंचायत पुरवा देवरिया में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश रहे मुख्य अतिथि :

हरदोई टड़ियावां विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पुरवा देवरिया में ग्राम प्रधान अरविन्द द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी साथी भी शामिल हुए l

इस अवसर पर ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ग्रामीणों को शीत लहर भीषण सर्दी में राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कंबल वितरण के उपरांत ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश एवं अन्य अतिथियों ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उन समस्याओं के निदान के लिए प्रमुखता से समाधान के लिए आश्वासन दिया तथा विकास के विभिन्न मुद्दों पर जन संवाद भी किया ग्रामीणों की मंशा और राय का भी जायजा लिया l

ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य भारतीय संस्कृति की “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को साकार करते हैं और समाज के कमजोर वर्गों को संबल बनाने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और मेरे पिता जी ने गोपामऊ विधान सभा में विकास और भाईचारे का संतुलन सदैव रखा है l वहीं ग्राम प्रधान अरविन्द की यह पहल उनकी सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। तथा पुरवा देवरिया प्रशासन अरविंद कुमार समर्पण विकास, सामाजिक  सहयोग और सौहार्द की भावनाओं की प्रशंसा भी की l

आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत पुरवा देवरिया में निर्धनों वृद्ध जरूरतमंद ग्रामीणों को शीत लहर में ग्राम प्रधान द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसके भारी संख्या जनता पहुंची कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश द्वारा किया गया जिसमें ग्राम प्रधान के साथ उनके सहयोगी साथी भी कार्यक्रम में शामिल रहे l

 

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे l

Nagrik Udan