Advertisement

यूपी में पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की संपत्ति का ब्यौरा का सख्त आदेश : संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले पुलिस कर्मियों का वेतन होगा प्रभावित :


Loading

यूपी सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों की संपत्ति के ब्यौरा का सख्त आदेश दिया है तथा  42% पुलिसकर्मियों की सैलरी खतरे में! संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो जनवरी का वेतन अवरुद्ध होगा  ♦

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा सख्त आदेश जारी हुआ है।पुलिस कर्मचारियों की संपूर्ण संपत्ति का ब्यौरा तलब किया गया है जिसमें अब तक 42% पुलिसकर्मियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया है। उनको सक्त निर्देश दिया है वही डीजीपी मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि जो कर्मी 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराएंगे , उनका जनवरी माह का वेतन रोक अवरुद्ध किया जाएगा। फिलहाल केवल 58% पुलिसकर्मियों ने ही विवरण मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया है। शेष सभी कर्मियों का वेतन माह जनवरी का प्रभावित होगा जिसके लिए सख्त निर्देश दिया गया कि तत्काल ब्यौरा उपलब्ध कराए और सभी उच्च स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि समस्त सूचनाओं को तत्काल गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करें जिसके लिए सभी पुलिस कमिश्नरों, एडीजी, आईजी और जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि अधीनस्थों से समय पर डिटेल अपलोड कराए और सरकार की प्राथमिकता को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि निष्पक्ष और सशक्त प्रदेश का निर्माण किया जा सके यूपी सरकार ने पुलिस प्रशासन और अधीनस्थ कर्मचारियों  सक्त निर्देश दिया l

नागरिक उड़ान/ विपिन कुमार

जाए, ताकि वेतन भुगतान में रुकावट न आए।

Nagrik Udan