![]()
- ग्राम आशा में हिंदू एकता समिति की समीक्षा मासिक बैठक का भव्य आयोजन रामशरण गुप्ता जिला अध्यक्ष के द्वारा संपन्न :
हरदोई टड़ियावां विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आशा में हिंदू एकता समिति के जिला अध्यक्ष रामशरण द्वारा मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया मीटिंग में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति हुए मीटिंग में समाजिक एकता,संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई समाज में हिंदू जागरूकता फैलाने और आपसी भाई चारे को बनाए रखने की अपील की l उसी क्रम में कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष रामशरण गुप्ता (समाज सेवी ) द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय कार्यकारणी के द्वारा सुझाव दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता से हिन्दू एकता समिति सामाजिक संगठन में लागू करने की आवश्यकता है और संगठन में मजबूती प्रदान करे आगे उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के विरूद्ध बांग्लादेश और पाकिस्तान में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार शोषण, हिंसा और जानलेवा हमलों की कड़ी निंदा की और अन्य देशों में हिंदुओं के शोषण और अत्याचार की निरंकुशवाद नीति के खिलाफ जिला अधिकारी के माध्यम से 30 जनवरी 2026 को केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित करेंगे जिसमें भारत देश के बाहर रह रहे हिंदुओं के शोषण अत्याचार हत्या और हिंसा की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाए जाए तथा विपक्ष के द्वारा कुछ लोग बहकावे में आकर केंद्र सरकार व मंत्रियों के खिलाफ गाली गलौज व कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होना चाहिए तथा उन्होंने कहा कि विदेश नीति में भी उनके राष्ट्राध्यक्षों से वार्ता कर हिंदुओं की जन समस्याओ के निदान करने के लिए कठोर कदम उठाए जाए और विदेश में रह रहे हिंदुओं को
उनको स्वतंत्र निष्पक्ष और निर्भीक जीवन जीने का अधिकार होना चाहिए जो उनका मूलभूत अधिकार है l कार्यक्रम में त्रमूर्ति देवी,रूबी देवी, कमल किशोर,राधेश्याम, संतोष सिंह,राम चहेती चिंता लाल और अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए l
नागरिक उड़ान/आदित्य कुमार 


