![]()
*गैस सिलेंडर न मिलने से महिलाओं ने किया चक्का जाम*
मैनपुरी 5 घंटे लाइन में खड़े रहे लोग, पुलिस ने समझा कर आवागमन सुचारू कराया।
मैनपुरी में गैस सिलेंडर की किल्लत से कमी से महिलाएं नाराज हो गई। गैस एजेंसी पर सप्लाई न आने पर महिलाओं ने सड़क पर धरना दे दिया। जिससे कुछ देर तक यातायात ठप हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिलाओं को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
यह पूरा मामला भोगांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद का है।
सुबह 7:00 से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे।
गैस संकट के चलते उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोग सुबह होने से पहले ही गैस एजेंसियों के बाहर कतार में लग जाते है। मंगलवार को भी रसूलाबाद चौराहे स्थित आईएनए इंडियन गैस सर्विस के बाहर उपभोक्ता सुबह 7:00 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे।
करीब 10:00 बजे एजेंसी संचालक सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और और उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि आज गैस की सप्लाई नहीं आई है, इसलिए सिलेंडर का वितरण नहीं किया जाएगा।
यह सुनते ही घंटे से लाइन में खड़ी महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आक्रोशित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जीटी रोड धरना देकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिलाओं को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
*’सुबह से लाइन में लगे, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर’*
एक उपभोक्ता ने बताया, “मैं सुबह 6:00 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन एजेंसी पहुंचने पर जानकारी दी कि गई गैस उपलब्ध नहीं है और आज गैस वितरण नहीं होगा। यदि यह सूचना पहले ही नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती, तो मेरा समय बर्बाद ना होता।”
*’तीन दिन से चक्कर, फिर भी गैस नहीं मिला’*
दूसरे उपभोक्ता ने बताया, ” वह पिछले तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे है, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। सुबह 6:30 बजें ही मैं पहुंच गया था, लेकिन एजेंसी कमी सुबह 10:30 बजे आए और गैस न होने की बात कह दी। मैं करीब 6 घंटे से इंतजार कर रहा था। फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ा।”
इस संबंध में एजेंसी संचालक सत्यवीर सिंह ने बताया
*”गैस की गाड़ी ना आने के कारण वितरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कैसे ही गैस की आपूर्ति होगी, नियमानुसार सभी उपभोक्ताओं को
सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।”
नागरिक उड़ान /अवनीश कुमार


