Advertisement

आबकारी इंस्पेक्टर ने टड़ियावां की शराब की दुकानों का किया संघनन निरीक्षण:


Loading

आबकारी इंस्पेक्टर ने टड़ियावां क्षेत्र की शराब की दुकानों का निरीक्षण कर जानी हकीकत।

 

हरदोई जिले के आबकारी सदर निरीक्षक जे जे सिंह ने अपनी टीम के साथ सोमवार की शाम थाना टड़ियावां क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा टड़ियावां इटौली पुल, रोडवेज वर्कशाप व अन्य कई शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया है उन्होंने निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों का बारीकी से निरीक्षण कर बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कोटर व बोतल आदि के स्टिकर, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा व अन्य संबंधित रजिस्टर का मिलान किया है व हकीकत परखी हैं। आबकारी इंस्पेक्टर जे जे सिंह ने बताया उन्होंने टड़ियावां व इटौली व रोडबेज वर्कशॉप की देशी व अंग्रेजी कम्पोजिट, बियर दुकान व शराब दुकान का गहनता से निरीक्षण कर शैलमैनों को विभाग की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने संबंधित दुकान मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा जो भी शैलमैन आबकारी विभाग की गाइडलाइंस को नही मानता या उसके विपरीत कार्य करता है उस पर उनके द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी किसी को बक्शा नही जायेगा।

Nagrik Udan